Environment·

Sonipat: हरियाणा को हरित बनाने के लिए आगे आएं लोग: बड़ौली

Sonipat: हरियाणा को हरित बनाने के लिए आगे आएं लोग: बड़ौली

बड़ौली बोले- पर्यावरण संरक्षण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी

सोनीपत: गोहाना के मुंडलाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 77वें वन महोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने मुख्य अतिथि के रूप में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान करनाल में मुख्यमंत्री नायब सैनी की उपस्थिति में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव का वर्चुअल प्रसारण भी दिखाया गया।मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि वन महोत्सव केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा लगाए और उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।उन्होंने प्रधानमंत्री के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि लोग अपनी मां, पिता, दादा-दादी अथवा परिवार के किसी प्रिय सदस्य के नाम पर पौधा लगाएं। इससे पौधों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और उनकी बेहतर देखभाल होगी। उन्होंने कहा कि घर, विद्यालय, मंदिर, धर्मशाला, चौपाल तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाना चाहिए।विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निकट होने के कारण सोनीपत में प्रदूषण की चुनौती अधिक है। ऐसे में जनभागीदारी के बिना पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।वन विभाग की ओर से चित्रकला और ईको-क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। विभिन्न वर्गों में राशी सैनी, सांची, प्रिंस, प्रतीक्षा, अनामिका, नंदनी, एंजल, मुस्कान, उन्नति और अंशिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।कार्यक्रम में नेहा सिंह, एसडीएम अंकित कुमार, रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर जयकिशन, वन विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at jantaserishta