असम में पाकिस्तान से जुड़े शाहज़ाद भट्टी नेटवर्क पर कार्रवाई, STF ने तीन संदिग्धों को दबोचा

असम एसटीएफ ने पाकिस्तान आधारित शहजाद भट्टी नेटवर्क के तीन संदिग्ध गिरफ्तार किए। मणिपुर में संयुक्त अभियान में यूकेएनए का वरिष्ठ सदस्य भी पकड़ा गया।
असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पाकिस्तान स्थित कथित शाहज़ाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध ऑपरेटिवों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार यह नेटवर्क आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा माना जाता है। वहीं, मणिपुर में भारतीय सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के संयुक्त अभियान में यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के एक वरिष्ठ सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसे सुरक्षा एजेंसियां हाई वैल्यू टारगेट मान रही थीं। असम STF की कार्रवाई में तीन संदिग्ध गिरफ्तार अधिकारियों के अनुसा, असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने राज्य में अभियान चलाकर पाकिस्तान आधारित शाहज़ाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) के तीन कथित ऑपरेटिवों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अकरामुल इस्लाम, अबुल हुसैन और अमीनुर रहमान के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि यह नेटवर्क आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है। Read Also : लखनऊ की जांच से खुला फर्जी दवा गिरोह का नेटवर्क, देहरादून में फैक्ट्री पर छापा; दो आरोपी गिरफ्तार मणिपुर में संयुक्त अभियान के दौरान हाई वैल्यू टारगेट गिरफ्तार एक अलग मामले में भारतीय सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने 23 जुलाई 2026 को समन्वित संयुक्त अभियान चलाकर मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के मोलनोम गांव से यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के एक वरिष्ठ सदस्य को गिरफ्तार किया।आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति संगठन का स्वयंभू वित्त सचिव होने का दावा करता था और सुरक्षा एजेंसियों की सूची में हाई वैल्यू टारगेट के रूप में शामिल था। उगाही और फायरिंग की घटनाओं में कथित भूमिका विज्ञप्ति के मुताबिक, आरोपी क्षेत्र में यूकेएनए की ओर से कथित रूप से बड़े पैमाने पर उगाही (एक्सटॉर्शन) और फायरिंग की घटनाओं में शामिल था। मोलनोम गांव में उसकी मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल गांव की घेराबंदी की और अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल फोन और उगाही से जुड़े दस्तावेज बरामद पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान एस. पलाल थाडौ उर्फ लालबोई सिंगसन (45 वर्ष) के रूप में की है। कार्रवाई के दौरान उसके पास से उगाही से संबंधित नोट तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद सामग्री को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह संयुक्त अभियान सुरक्षा बलों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति बहाल करने और उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at samachareisamay
