Business·

Stock Market Live: इकोनॉमिक एडवाइजर ने भारत में ज्यादा चाइनीज इन्वेस्टमेंट की वकालत की

Stock Market Live: इकोनॉमिक एडवाइजर ने भारत में ज्यादा चाइनीज इन्वेस्टमेंट की वकालत की

Stock Market Live: GIFT Nifty 24,140 पर, Sensex-Nifty में बढ़त के संकेत. जानें एशियाई बाजार, कच्चे तेल, सोने और बाजार से जुड़े सभी लाइव अपडेट. The post Stock Market Live: इकोनॉमिक एडवाइजर ने भारत में ज्यादा चाइनीज इन्वेस्टमेंट की वकालत की appeared first on Prabhat Khabar .

Stock Market Live: इकोनॉमिक एडवाइजर ने भारत में ज्यादा चाइनीज इन्वेस्टमेंट की वकालत की Stock Market Live: GIFT Nifty 24,140 पर, Sensex-Nifty में बढ़त के संकेत. जानें एशियाई बाजार, कच्चे तेल, सोने और बाजार से जुड़े सभी लाइव अपडेट. Stock Market Live: इकोनॉमिक एडवाइजर ने भारत में ज्यादा चाइनीज इन्वेस्टमेंट की वकालत की ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य राकेश मोहन ने टेक्सटाइल, गारमेंट्स, फुटवियर और फर्नीचर जैसे लेबर-इंटेंसिव सेक्टर्स में ज्यादा चाइनीज इन्वेस्टमेंट की वकालत की है. राकेश मोहन ने यह भी कहा कि भारत को रीजनल ट्रेड एग्रीमेंट्स की दोबारा समीक्षा करनी चाहिए और ऐसे प्रोडक्ट्स की पहचान करनी चाहिए, जिनसे चीन के साथ ट्रेड इम्बैलेंस को कम करने में मदद मिल सके. Stock Market Live: अमेरिका ने स्टूडेंट, एक्सचेंज और जर्नलिस्ट वीजा के लिए ओपन-एंडेड स्टे खत्म किया अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने एफ, जे और आई नॉन-इमिग्रेंट वीजा धारकों के लिए लागू “ड्यूरेशन ऑफ स्टेटस” सिस्टम को खत्म कर दिया है. नई व्यवस्था के तहत विदेशी स्टूडेंट्स, एक्सचेंज विजिटर्स और मीडिया रिप्रेजेंटेटिव्स को अब अमेरिका में रहने के लिए फिक्स्ड पीरियड ऑफ एडमिशन दिया जाएगा. Stock Market Live: ईरान पर अमेरिका के हमलों की लगातार छठी रात पूरी अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इनमें तटीय निगरानी केंद्र, एयर डिफेंस, लॉजिस्टिक्स और समुद्री सुविधाएं शामिल हैं. इन ताजा हमलों में लड़ाकू विमानों, ड्रोन और युद्धपोतों ने हिस्सा लिया. अमेरिका के 50,000 से ज्यादा सैन्यकर्मी इस समय पूरे मिडिल ईस्ट में तैनात हैं. Stock Market Live: Jefferies के मुताबिक, MSCI में दक्षिण कोरिया का बढ़ता वेटेज बना भारत में विदेशी बिकवाली की वजह Jefferies के Chris Wood ने कहा कि भारत में विदेशी निवेशकों की बिकवाली मुख्य रूप से MSCI Emerging Markets Index में दक्षिण कोरिया के बढ़ते वेटेज से जुड़ी है. पिछले साल की शुरुआत से दक्षिण कोरिया का वेटेज 9% से बढ़कर 23.7% हो गया है. उन्होंने कहा कि Small-cap और Mid-cap शेयरों ने Large-cap शेयरों से बेहतर प्रदर्शन किया है. घरेलू म्यूचुअल फंड्स में Systematic Investment Plans (SIPs) के जरिए लगातार जारी निवेश से इन शेयरों को सपोर्ट मिला है. Chris Wood के मुताबिक, अगर Artificial Intelligence (AI) से जुड़ी ट्रेडिंग में तेजी अपने चरम पर पहुंचती है या भारतीय बाजार का वैल्यूएशन कम होता है, तो विदेशी निवेशक एक बार फिर भारतीय बाजार में लौट सकते हैं. Stock Market Live: इकोनॉमिक एडवाइजर ने भारत में ज्यादा चाइनीज इन्वेस्टमेंट की वकालत की Nifty July Futures 0.15% की बढ़त के साथ 24,103.70 पर कारोबार कर रहा है और Nifty 50 के स्पॉट स्तर से 31 अंकों के प्रीमियम पर है. Options data में 24,200 स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा Call Open Interest दर्ज किया गया, जबकि 23,000 स्ट्राइक पर Put Open Interest सबसे ज्यादा रहा. इस बीच, Kaynes Technology F&O ban list में बना हुआ है. सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं. Prabhat Khabar App : देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at prabhatkhabar