Top·

Study Leave Rules : स्टडी लीव पर कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, हिमाचल प्रदेश सरकार ने बदले नियम

Study Leave Rules : स्टडी लीव पर कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, हिमाचल प्रदेश सरकार ने बदले नियम

Himachal Study Leave Rules 2026 : हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्टडी लीव नियमों में संशोधन किया है। अब अध्ययन अवकाश के दौरान सरकारी कर्मचारियों को पूरा वेतन, डीए और एचआरए मिलेगा। जानिए नए नियम।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए केंद्रीय सिविल सेवा (लीव) नियम, 1972 में संशोधन किया है। इस संशोधन के माध्यम से स्टडी लीव (अध्ययन अवकाश) से संबंधित प्रावधानों को बदला गया है, जिससे कर्मचारियों को उच्च शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए अवकाश लेने पर अधिक स्पष्ट लाभ मिल सकेगा। वित्त (विनियम) विभाग द्वारा 29 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, ये संशोधित नियम 7 अगस्त 2024 से प्रभावी होंगे। भारत के बाहर और भीतर अध्ययन अवकाश पर समान लाभ संशोधित नियमों के अनुसार, यदि कोई सरकारी कर्मचारी भारत के बाहर अध्ययन अवकाश पर जाता है, तो उसे अवकाश पर जाने से ठीक पहले प्राप्त होने वाले वेतन के बराबर लीव सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही, उसे महंगाई भत्ता (डीए) और मकान किराया भत्ता (एचआरए) का भी लाभ दिया जाएगा। इसी प्रकार, भारत के भीतर अध्ययन अवकाश लेने वाले कर्मचारियों को भी अवकाश से पहले प्राप्त वेतन के बराबर लीव सैलरी के साथ-साथ नियमानुसार डीए और एचआरए का लाभ मिलेगा।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala