अजय देवगन कर रहे TV डेब्यू! जल्द होस्ट करेंगे क्राइम बेस्ड शो, जानें डिटेल

Ajay Devgn Debut TV Show: अभिनेता अजय देवगन अब एक नए क्राइम शो से छोटे पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं। खबर है कि वो सच्ची घटनाओं पर आधारित इस शो को होस्ट होंगे।

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अजय देवगन पिछले तीन दशकों से अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और सस्पेंस जैसी कई विधाओं में अपनी पहचान बनाने के बाद अब अजय एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। खबर है कि वह जल्द ही छोटे पर्दे पर बतौर होस्ट डेब्यू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन को Sony TV के एक नए क्राइम बेस्ड शो के लिए अप्रोच किया गया था, जिसे उन्होंने मंजूरी दे दी है। अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक रहा तो अभिनेता जल्द ही इस शो की शूटिंग भी शुरू कर देंगे।

बताया जा रहा है कि यह शो सच्ची घटनाओं (True Events) पर आधारित होगा और इसमें अपराध, रहस्य और सस्पेंस से जुड़ी कहानियां दिखाई जाएंगी। फिलहाल शो के नाम और फॉर्मेट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

पहले भी उड़ी थीं होस्टिंग की खबरें

इस साल की शुरुआत में भी ऐसी चर्चाएं थीं कि अजय देवगन JioHotstar के रियलिटी शो The 50 को होस्ट करेंगे। एक प्रमोशनल वीडियो में उनकी मौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हुई थी। हालांकि बाद में यह सिर्फ अटकलें साबित हुईं और अजय ने उस शो की मेजबानी नहीं की।

और पढ़ें - जाह्नवी कपूर ने 4 ग्लैमरस लुक से ढाया कहर, खुलेआम थामा BF का हाथ, देखें बोल्ड फोटोशूट

बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' का शानदार प्रदर्शन

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन हाल ही में रिलीज हुई 'धमाल 4' में नजर आए थे। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी भी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छा प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने भारत में 158.70 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 219.07 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

और पढ़ें - खेती के लिए छोड़ी एक्टिंग, फिर कर्ज में डूबा ये एक्टर, बिक गई कार और सुननी पड़ीं गालियां

इन फिल्मों में भी आएंगे नजर

अजय देवगन के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही 'दृश्यम 3' में एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनके पास 'चौहान' भी है, जिसका निर्देशन नीरज यादव कर रहे हैं और यह फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को रिलीज होगी। वहीं, अजय रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' में भी वापसी करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ तुषार कपूर, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े और नए सदस्य के तौर पर अक्षय कुमार भी नजर आएंगे।

This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at hindi_asianetnews