बागपत में UP STF का बड़ा एक्शन: 50 हजारी शूटर विपुल ‘खूनी’ एनकाउंटर में ढेर, सुशील मूंछ गैंग में मची खलबली!

इनामी अपराधी विपुल उर्फ खूनी पुत्र नेत्रपाल सिंह, निवासी ग्राम भभीसा, थाना कांधला, जनपद शामली, एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ और बागपत पुलिस से सिंघावली अहीर, बागपत में हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। उसे इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके कब्जे से 2 पिस्टल 32 बोर, [...]
इनामी अपराधी विपुल उर्फ खूनी पुत्र नेत्रपाल सिंह, निवासी ग्राम भभीसा, थाना कांधला, जनपद शामली, एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ और बागपत पुलिस से सिंघावली अहीर, बागपत में हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। उसे इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके कब्जे से 2 पिस्टल 32 बोर, भारी मात्रा में खोखा कारतूस और एक अपाचे बाइक बरामद की गई है। कुख्यात सुशील मूंछ गैंग का सक्रिय सदस्य था विपुल उर्फ खूनी विपुल उर्फ खूनी शातिर किस्म का अपराधी था। यह कुख्यात सुशील मूंछ गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर था। इसके विरुद्ध हत्या, लूट एवं डकैती आदि के 3 दर्जन से अधिक अपराध पंजीकृत हैं। वर्ष 2014 में ग्राम एलम, थाना कांधला, जनपद शामली में कुख्यात बदमाश **भीम भभीसा** को आलम गांव में उसकी परिचित एक महिला मित्र के घर बुलाकर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना में इसके बुआ के लड़के **सुमित और अमित** भी इसके साथ थे। महिला प्रधान की हत्या का भी था आरोपी वर्ष 2017 में विपुल उर्फ खूनी ने अपनी बहन की ससुराल **मानपुर (जनपद सहारनपुर)** में एक गाड़ी की लूट की थी। गाड़ी लूटने के बाद उसने मानपुर की वर्तमान महिला प्रधान को पुलिस की मुखबिरी के शक में घर में घुसकर अपने साथियों के साथ निर्ममता से हत्या कर दी थी। हत्या के मुकदमे में चल रहा था ट्रायल 14 जुलाई 2014 को **अशोक पुत्र सुखबीर**, निवासी ग्राम भभीसा, थाना कांधला, जनपद शामली के भाई **पवन** की हत्या विपुल उर्फ खूनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी थी, जिसके संबंध में थाना कांधला पर अभियोग दर्ज कराया गया था। उक्त मुकदमे का ट्रायल चल रहा था। अभियुक्त विपुल उर्फ खूनी जमानत पर बाहर था, लेकिन कोर्ट की तारीखों पर उपस्थित नहीं हो रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। मुकदमे के खर्च के लिए दे रहा था धमकी अभियुक्त विपुल उर्फ खूनी, अशोक पुत्र सुखबीर निवासी ग्राम भभीसा, थाना कांधला से मुकदमे में खर्च हुए रुपये मांग रहा था। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस संबंध में थाना कांधला, जनपद शामली में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। इसी मुकदमे में विपुल उर्फ खूनी पर **जनपद शामली से ₹50,000 (पचास हजार रुपये)** का पुरस्कार घोषित था। क्रिमिनल हिस्ट्री 1. अ0सं0 458/05, धारा 147, 148, 149, 307, 452 भादवि, थाना कांधला, जनपद शामली। 2. अ0सं0 888/08, धारा 302, 120-बी भादवि, थाना कोतवाली शामली। 3. अ0सं0 94/09, धारा 392, 411 भादवि, थाना खेकड़ा, जनपद बागपत। 4. अ0सं0 129/09, धारा 379, 411 भादवि, थाना पांडव नगर, शाहदरा, दिल्ली। 5. अ0सं0 54/11, धारा 110 सीआरपीसी, थाना कांधला, जनपद शामली। 6. अ0सं0 09/11, धारा 394, 395, 397 भादवि व 27 ए एक्ट, थाना ज्योति नगर, शाहदरा, दिल्ली। 7. अ0सं0 22/13, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना कोतवाली, जनपद शामली। 8. अ0सं0 34/13, धारा 392, 411 भादवि, थाना खेकड़ा, जनपद बागपत। 9. अ0सं0 98/13, धारा 392/412 भादवि, थाना कोतवाली, जनपद शामली। 10. अ0सं0 221/13, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना कोतवाली, जनपद शामली। 11. अ0सं0 345/13, धारा 307 भादवि, थाना कांधला, जनपद शामली। 12. अ0सं0 252/13, धारा 307 भादवि, थाना सरधना, जनपद मेरठ। 13. अ0सं0 253/13, धारा 25 ए एक्ट, थाना सरधना, जनपद मेरठ। 14. अ0सं0 154/13, धारा 307 भादवि, थाना कांधला, जनपद शामली। 15. अ0सं0 155/13, धारा 25 ए एक्ट, थाना कांधला, जनपद शामली। 16. अ0सं0 24/14, धारा 25 ए एक्ट, थाना आदर्श मंडी, जनपद शामली। 17. अ0सं0 303/14, धारा 307, 34 भादवि, थाना कांधला, जनपद शामली। 18. अ0सं0 304/14, धारा 25 एक्ट, थाना कांधला, जनपद शामली। 19. अ0सं0 472/14, धारा 364ए, 368, 120-बी भादवि, थाना खेकड़ा, जनपद बागपत। 20. अ0सं0 23/14, धारा 302 भादवि, थाना रमाला, जनपद बागपत। 21. अ0सं0 280/14, धारा 147, 148, 149, 302, 307 भादवि, थाना कांधला, जनपद शामली। 22. अ0सं0 231/14, धारा 302 भादवि, थाना रमाला, जनपद बागपत। 23. अ0सं0 03/15, धारा 25 ए एक्ट, थाना स्पेशल सेल, नई दिल्ली। 24. अ0सं0 01/16, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना कांधला, जनपद शामली। 25. अ0सं0 244/16, धारा 411ए, 144ए, 307 भादवि, थाना कांधला, जनपद शामली। 26. अ0सं0 245/16, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना कांधला, जनपद शामली। 27. अ0सं0 246/16, धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना कांधला, जनपद शामली। 28. अ0सं0 288/16, धारा 386 भादवि, थाना कांधला, जनपद शामली। 29. अ0सं0 676/16, धारा 307 भादवि, थाना कांधला, जनपद शामली। 30. अ0सं0 208/17, धारा 384 भादवि, थाना कांधला, जनपद शामली। 31. अ0सं0 224/17, धारा 307 भादवि, थाना शाहपुर, जनपद मुजफ्फरनगर। 32. अ0सं0 225/17, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना शाहपुर, जनपद मुजफ्फरनगर। 33. अ0सं0 129/17, धारा 302, 147, 148, 149, 120-बी भादवि, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर। 34. अ0सं0 382/17, धारा 307 भादवि, थाना कांधला, जनपद शामली। 35. अ0सं0 383/17, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना कांधला, जनपद शामली। 36. अ0सं0 506/17, धारा 307, 120-बी भादवि एवं 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट, थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर। 37. अ0सं0 1060/17, धारा 394 भादवि, थाना कोतवाली नगर, जनपद मुजफ्फरनगर। 38. अ0सं0 126/26, धारा 308(5) बीएनएस, थाना कांधला, जनपद शामली।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at panchjanya
