Top·

UP Weather Today: 75 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, सरयू-घाघरा-गंगा उफान पर; 87 गांवों में बाढ़ का खतरा

UP Weather Today: 75 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, सरयू-घाघरा-गंगा उफान पर; 87 गांवों में बाढ़ का खतरा

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। हालांकि अब मौसम फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होगा। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसून ट्रफ के असर से शनिवार से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 10 शहरों में हुई अच्छी बारिश गुरुवार को लखनऊ समेत प्रदेश के 10 शहरों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश लखीमपुर खीरी में 62.4 मिमी रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा महराजगंज में 32 मिमी, बाराबंकी में 28 मिमी, आगरा में 22.6 मिमी, शाहजहांपुर में 20.4 मिमी, जौनपुर में 20 मिमी, सिद्धार्थनगर में 16.4 मिमी, रायबरेली में 13.6 मिमी, सीतापुर में 11.8 मिमी और संभल में 11 मिमी बारिश हुई। बारिश के बाद कई इलाकों में लोगों को उमस से राहत मिली। इन जिलों में बारिश की संभावना आईएमडी के अनुसार शुक्रवार से पूर्वी, पश्चिमी और तराई क्षेत्र के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कुशीनगर, आजमगढ़, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र, देवरिया, कानपुर, बस्ती और अयोध्या में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। ये भी पढ़ें: CG RTE Admissions 2026: RTE से प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश का अंतिम चरण 22 जुलाई से, 27 अगस्त तक पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया वहीं पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा श्रावस्ती, बलरामपुर, सीतापुर, गोंडा और लखीमपुर खीरी समेत तराई के जिलों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ 30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली चमकने के समय खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। ये भी पढ़ें: Weekly Horoscope 20-26 July 2026: लाल मसूर की दाल से बनेंगे मेष के काम, वृष वाले वाणी पर रखें संयम, मिथुन कर्क साप्ताहिक राशिफल

"UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। हालांकि अब मौसम फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार से प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय होगा। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसून ट्रफ के असर से शनिवार से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 10 शहरों में हुई अच्छी बारिश गुरुवार को लखनऊ समेत प्रदेश के 10 शहरों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश लखीमपुर खीरी में 62.4 मिमी रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा महराजगंज में 32 मिमी, बाराबंकी में 28 मिमी, आगरा में 22.6 मिमी, शाहजहांपुर में 20.4 मिमी, जौनपुर में 20 मिमी, सिद्धार्थनगर में 16.4 मिमी, रायबरेली में 13.6 मिमी, सीतापुर में 11.8 मिमी और संभल में 11 मिमी बारिश हुई। बारिश के बाद कई इलाकों में लोगों को उमस से राहत मिली। इन जिलों में बारिश की संभावना आईएमडी के अनुसार शुक्रवार से पूर्वी, पश्चिमी और तराई क्षेत्र के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कुशीनगर, आजमगढ़, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र, देवरिया, कानपुर, बस्ती और अयोध्या में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। ये भी पढ़ें: CG RTE Admissions 2026: RTE से प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश का अंतिम चरण 22 जुलाई से, 27 अगस्त तक पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया वहीं पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा श्रावस्ती, बलरामपुर, सीतापुर, गोंडा और लखीमपुर खीरी समेत तराई के जिलों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ 30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली चमकने के समय खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। ये भी पढ़ें: Weekly Horoscope 20-26 July 2026: लाल मसूर की दाल से बनेंगे मेष के काम, वृष वाले वाणी पर रखें संयम, मिथुन कर्क साप्ताहिक राशिफल "

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at bansalnews