अमृतसर से इस प्रमुख प्रर्यटन स्थल तक होगा Vande Bharat Sleeper Train का संचालन, इन राज्यों से होकर गुजरेगी हाई स्पीड ट्रेन, जानें सबकुछ

Vande Bharat Sleeper Train: रेलवे देशभर में वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार तेजी से कर रहा है। यह रूट कई मायनों में गेमचेंजर होने जा रहा है।
Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे देशभर में वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार तेजी से कर रहा है। अब लंबी दूरी की यात्रा को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में अमृतसर से वाराणसी (बनारस) के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की योजना चर्चा में है। यदि यह ट्रेन शुरू होती है, तो पंजाब और उत्तर भारत के लाखों यात्रियों के लिए यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान और तेज हो जाएगी। बता दें कि दोनों ही शहर पर्यटन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है, चाहे वह अमृतसर हो या फिर बनारस हो। इस रूट ट्रेन के चलने से बड़ी संख्या में लोगों को फायदा पहुंचेगा। अमृतसर और बनारस के बीच चलेगी हाई-स्पीड रेल अमृतसर और वाराणसी देश के दो प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन शहर हैं। एक ओर अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) स्थित है, वहीं वाराणसी बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आरामदायक रात्रिकालीन यात्रा का विकल्प मिल सकता है। इन राज्यों से होकर गुजर सकती है ट्रेन जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश जैसे प्रमुख राज्यों से गुजरेगी। यात्रा के दौरान ट्रेन अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, अंबाला, नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों से होकर वाराणसी पहुंच सकती है। अंतिम रूट और स्टॉपेज भारतीय रेलवे की आधिकारिक घोषणा के बाद ही तय होंगे। बता दें कि यह ट्रेन और रूट कई मायनों में गेमचेंजर साबित होने जा रहे है। माना जा रहा है कि इससे लाखों यात्रियों को तो फायदा मिलेगा ही, साथ ही आवाजाही भी आसान हो जाएगी। धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा अमृतसर और वाराणसी दोनों ही देश के सबसे प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु इन शहरों का दौरा करते हैं। नई स्लीपर ट्रेन शुरू होने से दोनों शहरों के बीच सीधी और तेज यात्रा संभव होगी, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बता दें कि Vande Bharat Sleeper Train पारंपरिक एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में अधिक आधुनिक तकनीक से लैस होगी। बेहतर गति और कम यात्रा समय के कारण यात्रियों को लंबी दूरी का सफर अधिक सुविधाजनक और आरामदायक अनुभव मिलेगा।
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at dnpindiahindi_in
