Lifestyle·

Varanasi News: बरसो रे मेघा... से की सावन की अगवानी

Varanasi News: बरसो रे मेघा... से की सावन की अगवानी

वैश्य महिला संगठन की ओर से साकेत नगर स्थित एक होटल में बरसो रे मेघा कार्यक्रम में सावन की मस्ती छाई रही। महिलाओं ने गीत-संगीत से भरपूर मनोरंजन किया। निशा, नीलू, रागिनी और इरा ने मधुर सावन गीत प्रस्तुति किए और कजरी भी गाई। उनकी प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। उषा, ममता, आरती और ज्योति ने अपने मोहक नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। इंदु, मिथिलेश, खुशबू, चंद्रा, निकिता और विनीता ने कई मनोरंजक खेलों का आनंद उठाया। संगठन की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने सभी को आने वाले सावन महीने की बधाई दी। संचालन सचिव सुशीला जायसवाल ने किया।

This is a summary. Read the full article at the original source.

Read full article at amarujala