Top·
Varanasi News: बीएचयू में सुरक्षाकर्मियों के पीएफ, वेतन को लेकर ऑडियो वायरल

Source:amarujala ↗
Audio regarding security personnel's PF and salaries at BHU goes viral.
वाराणसी। बीएचयू में मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ। ऑडियों में एक व्यक्ति ने बीएचयू के ही अधिकारी और कर्मचारी का नाम लेकर खुद को सुरक्षाकर्मी बताया। आरोप लगाया कि सुरक्षा कर्मियों के पीएफ, मासिक अवकाश के वेतन और अन्य देयकों का भुगतान नियमों के अनुरूप नहीं किया गया। साथ ही सुरक्षा एजेंसी एसआईएस की भूमिका पर भी सवाल उठाया। दूसरी ओर विधि संकाय के छात्र संतोष त्रिपाठी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कहा कि यदि रिकॉर्डिंग में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह कर्मचारियों के अधिकारों और वित्तीय पारदर्शिता से जुड़ा अत्यंत गंभीर मामला हो सकता है। ब्यूरो
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at amarujala
