Crime·

राइ नृत्य कार्यक्रम के दौरान पथराव के बाद हंगामा VIDEO:पुलिस ने लाठी चलाई; SDOP बोलींं-15000 लोग पहुंचे, प्रशासन को सूचना नहीं थी

राइ नृत्य कार्यक्रम के दौरान पथराव के बाद हंगामा VIDEO:पुलिस ने लाठी चलाई; SDOP बोलींं-15000 लोग पहुंचे, प्रशासन को सूचना नहीं थी

कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र स्थित अंशिका गार्डन में सोमवार देर रात आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हंगामे और भीड़ के अनियंत्रित होने की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी भीड़ के बीच डंडा चलाते हुए दिखाई दे रहा है। तनाव बढ़ने के बाद प्रशासन ने कार्यक्रम बंद करवा दिया था। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान किसी ने पथराव किया था। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 12 बजे अंशिका गार्डन में राइ नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें लोक गायक जित्तू खरे प्रस्तुति दे रहे थे। उन्हें सुनने और देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। SDOP बोलीं- क्षमता से अधिक लोग पहुंचे SDOP आकांक्षा चतुर्वेदी के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर क्षमता से अधिक, 15 हजार से ज्यादा लोग पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि आयोजकों ने इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की पूर्व सूचना प्रशासन को नहीं दी थी। SDOP ने बताया कि भीड़ के अनियंत्रित होने के दौरान कुछ लोगों ने पथराव किया, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। उनके अनुसार, पुलिस बल कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर मौजूद था। मारपीट के आरोपों की जांच का आश्वासन कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा लोगों पर डंडे चलाने के वीडियो को लेकर मारपीट के आरोप सामने आए हैं। SDOP आकांक्षा चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस ने किसी आम नागरिक या परिवार के साथ बेवजह मारपीट नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अब तक संबंधित वीडियो नहीं देखा है। उनके मुताबिक, यदि ऐसी कोई क्लिप पुलिस के संज्ञान में आती है, तो उसकी जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

This is a summary. Read the full article at the original source.