कांवड़ हुआ खंडित तो कांवड़ियों के सिर पर भूत हुआ सवार, कार को बुरी तरह किया क्षतिग्रस्त, Video देख कांप उठेंगी रूहें

Uttarakhand Kanwariyas Video: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. जिसको देखने के बाद सड़क मार्ग पर चलने वाले सभी लोग खौफ में आ जाएंगे. दरअसल, पूरा मामला यह है कि मंगलौर में अब्दुल कलाम चौक के पास हरिद्वार से आ रही एक कार ने कांवड़ यात्रा को साइड मार दी. जिसकी वजह से कावड़ खंडित हो गया. उसके बाद गुस्साई भीड़ ने कार में जमकर तोड़फोड़ की. वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि जब एक कांवड़िए गाड़ी में तोड़फोड़ कर रहे हैं तब एक पुलिस कर्मी इस पूरी घटना का वीडियो बनाता हुआ नजर आ रहा है. लेकिन उग्र भीड़ को पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है. मानो इनके लिए कोई कानून नहीं बना है. ये सब कानून के ऊपर हैं. पुलिस बनी रही मूकदर्शक बताया जा रहा है कि कुछ यात्री तो गाड़ी की छत पर भी चढ़ गए. वहां अफरातफरी मच गई और पुलिस ने भीड़ से ड्राइवर को बचाया. वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है. कार के सभी शीशों को तोड़ दिया है. अब देखना होगा कि उत्तराखंड पुलिस इन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई करती है भी या नहीं? बहरहाल ये तो आने वाला वक्त की बताएगा. उत्तराखंड – हरिद्वार जिले में कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों को एक कार की साइड लग गई. गुस्साए कांवड़ियों ने पुलिस की मौजूदगी में कार सवारों से मारपीट की और डंडों से कार में जमकर तोड़फोड़ कर डाली. यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ. तोड़ी गई हरियाणा की कार भी कांवड़ लेकर आ रहे दूसरे... pic.twitter.com/6rbTgYDPZ4 — Narendra Pratap (@hindipatrakar) August 1, 2026 क्या है पूरा मामला? शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे एक कार हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रही थी. जब गाड़ी मंगलौर में अब्दुल कलाम चौक के पास फ्लाईओवर से गुजरी तो सड़क पर चल रहे कांवड़ यात्रियों से उसकी टक्कर हो गई, जिससे उनमें से कुछ के पास मौजूद पवित्र जल गिर गया या अपवित्र हो गया. घटना के बाद गुस्से में आए यात्रियों ने डंडों और लाठियों से कार पर हिंसक हमला कर दिया. कुछ लोग छत पर चढ़ गए और गाड़ी पर वार करने लग. मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. माहौल बिगड़ता हुआ देख पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस सूचना मिलने के बाद मंगलौर कोतवाली के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) भगवान महर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ड्राइवर को बचाया और उसे थाने ले आई. वे यात्रियों को शांत कराने में भी सफल रहे. फिलहाल यात्रियों को नया गंगाजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा जारी रखने की अनुमति दी जाएगी.
This is a summary. Read the full article at the original source.
Read full article at inkhabar
